Categories: Crime

सत्तू की दुकान में 5000 की चोरी

बापुनन्दन मिश्रा

रतनपुरा (मऊ)। स्थानीय कस्बा के सदर बाजार स्थित सत्तू की दुकान में चोरों ने 5000 के सामान और नकदी चुराकर खिड़की के रास्ते नौ दो ग्यारह हो गए।  घटना की जांच में पुलिस जुटी।

रतनपुरा  कस्बा के मोहल्ला निवासी विजय राम की रेलवे स्टेशन के पास सत्तू की दुकान है जिससे वह अपनी रोजी रोटी चलाया करते थे।रात के वक्त चोरों ने दुकान के ऊपर चढ गए और टीन शेड तोड़कर दुकान के अंदर   गए जहां रखे पांच हजार की नगदी व अन्य सामान लेकर भाग निकले।सुबह जब विजय दुकान खोले तो चकित रह गए और तत्काल चोरी की सूचना स्थानीय चौकी प्रभारी को दिया।शिकायत  मिलने  पर चौकी प्रभारी अशोक कुमार यादव  चोरी की  घटना की जांच में जुटे है।

गौरतलब यह है कि स्थानीय कस्बा में सक्रिय चोरों का गिरोह प्रशासन की आंख में धूल झोंककर आए दिन किसी ना किसी दुकान को निशाना बनाकर माल चंपत कर दुकानदारों को कंगाल करने में जुटे है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts