प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने जनपद के समस्त पी0आर0वी0 वाहनों के कर्मचारियों की गोष्ठी की। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने डायल 100 के कर्मचारियों को जनपद में संचालित समस्त दोपहिया एवं चार पहिया पीआरबी वाहनों को रूट चार्ट के अनुसार गश्त करने एवं गश्त के दौरान एटीएम, सर्राफा बाजार, ग्राहक सेवा केंद्र, पेट्रोल पंप ,व भीड़-भाड़ वाले स्थान पर विशेष सतर्कता बनाये रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पीआरबी कर्मियों को रिस्पांस टाइम के साथ साथ क्वालिटी ऑफ़ रिस्पांस पर भी विशेष ध्यान देने के कड़े निर्देश दिए। पीआरबी वाहन की सक्रियता व उपस्थिति को प्रदर्शित करने के लिए वाहन को निर्धारित पॉइंट पर दृश्यमान स्थिति में खड़ा करने एवं एक कर्मी को छोड़कर शेष कर्मी वाहन से उतरकर आस पास टहलते व सतर्क दृष्टि बनाए रखने के कडे निर्देश दिए। रात्रि में पीआरबी वाहन की लाइट, हुटर का बराबर प्रयोग करते रहने का निर्देश दिया।
घटनास्थल पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रखने के लिए क्राइम प्रोडक्शन किट का प्रयोग करने का भी निर्देश दिया। समस्त पीआरबी कर्मी अपने वाहन की रखरखाव व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं सभी पीआरबी कर्मियों को नियमित व संयमित रहते हुए रूटीन के अनुसार कार्य करने के कड़े निर्देश दिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…