तारिक आज़मी
वाराणसी: काशी की प्रसिद्ध इस्कान (अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर इस बार कृष्णा जन्माष्टमी पर सिर्फ सिर्फ अध्यात्म ही नहीं बल्कि शिक्षा और वैदिक संस्कृति से समाज को जोड़ने का काम करेगा। इस बार केवल भारत के भक्त ही नहीं बल्कि रशिया से आने वाले श्रीकृष्ण भक्त मंडली द्वारा रॉक संगीत के भी माध्यम से कृष्णा जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इस दौरान तीनो दिन भव्य भंडारे का आयोजन होगा। अनुमान है कि इस भंडारे में लगभग 3 लाख लोगो को भोजन करवाया जायेगा।
उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुवे कहा कि 23 अगस्त को कीर्तन एवं भजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद देर रात्रि 7:30 बजे युवाओं के लिए जागृत कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में युवाओं को भगवान श्री कृष्ण से जुड़ने के लिए संबोधन कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में वाराणसी के कई स्कूलों के छात्र छात्राये प्रतिभाग करेगे। इसके बाद 24 अगस्त को स्कूली बच्चे विभिन्न झांकियां प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद कृष्ण भजन गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, कृष्ण कथा प्रवचन, कलश महाभिषेक और भोग आरती का आयोजन किया जाएगा।
इस जन्मोत्सव में युवा स्पीच ऑन स्पीच के माध्यम से भगवान से जुड़ेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमे मोटिवेशन गुरु द्वारा मोटिवेशनल स्पीच का भी कार्यक्रम होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…