Categories: Crime

एसएसबी ने बहला-फुसलाकर नेपाल से दिल्ली ले जाई जा रही युवती को मानव तस्कर दलाल समेत पकड़ा

फारुख हुसैन

पलिया कलां खीरी/ एसएसबी की 39 वी वाहिनी के जवानों ने मानव तस्करी के मामले में संलिप्त एक दलाल को युवती के साथ पकड़ा। 39 वी वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी की एफ कंपनी गौरीफंटा के जवानों ने नेपाल से भारत लाई जा रही एक युवती को और एक युवक को रोक कर पूछताछ किया तो उक्त नेपाली युवक हड़बड़ा कर भागने की कोशिश करने लगा जिस पर एसएसबी जवानों ने दौड़कर पकड़ लिया। पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इस युवती को दिल्ली में बेचने हेतु लेकर जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वह युवती पहले से ही शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे। उस युवती को उसने दिल्ली में रहकर शादी का झांसा दिया था। उक्त युवक ने अपना नाम हंस सर्की बताया जो कि नेपाल के बजांग जिले का निवासी है। लड़की ने अपना नाम आशिका नुपने बताया जो कि मुथू जिले की रहने वाली थी। पूछताछ के बाद दोनों को नेपाल पुलिस और थ्री एंजल एनजीओ को आगे की कार्यवाही के लिए दे दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts