प्रदीप दुबे विक्की
भदोही 14 अगस्त। भदोही जिले के शहर केातवाली अन्तर्गत नई बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में विवाहिता के भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व विवाहिता के चचिया ससुर के खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
इस सम्बन्ध में जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव ने भदोही कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि अपनी बहन श्याम कुमारी उम्र 25 वर्ष की शादी 2015 में बड़े ही धूमधाम के साथ भदोही कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार पुलिस चौकी अन्तर्गत जाहिदपुर निवासी सुरेन्द्र यादव के पुत्र जय सिंह यादव के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए पति जय सिंह व विवाहिता के ससुर, सास, जेठ, जेठानी व चचिया ससुर हमेशा प्रताड़ित करते थे। जिसकी शिकायत विवाहिता श्याम कुमारी मायके वालों से करती रही। लेकिन बहन की शिकायत के बाद हर बार मायके वाले समझा-बुझाकर विवाहिता से यह कहकर टालते थे कि उसके ससुराल वालों से बात कर ली जाएगी। लेकिन ससुरालियों के हौसले बुलंद होते गए।
इसी बीच 14 अगस्त को उन्हे सूचना दी गई कि श्याम कुमारी ने आत्महत्या कर ली है। जहां रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। दिये गए तहरीर में बताया कि बहन की 13 अगस्त को ही ससुरालियों ने अपने घर पर हत्या कर दी। और शव को इंदिरामिल स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज के बहाने पहुंचा दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…