प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज, भदोही। कोतवाली क्षेत्र के कलनुआ गांव में बुधवार की भोर एक 42 वर्षीय यवक की उसके घर से कुछ दूर जख्मी हालत में देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। परिजनों द्वारा मौके पर संजय चौधरी उर्फ गुड्डू के रूप में उसकी पहचान की गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। जब तक घायल के परिजन उसे अस्पताल ले जाते घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
मृतक संजय चौधरी उर्फ गुड्डू निवासी रामपुर थाना कछवां बाजार जनपद मिर्जापुर अपने बीवी बच्चों सहित अपने पिता की ससुराल में रहकर पल्लेदारी का कार्य कर परिवार की आजीविका चलाता था। तीन पुत्रियों संग गर्भवती मृतक की पत्नी दहाड़ मार-मार कर बार-बार बेसुध हो जा रही थी। मौके पर क्षेत्राधिकारी कालू सिंह व प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज संजय राय ने मुआयना किया। और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जबकि मृतक की बड़ी पुत्री सरगम चौधरी ने पिता की हत्या की आशंका जाहिर की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर रात संजय चौधरी किसी गांव में हो रही कजरी प्रतियोगिता सुनने गया था। बुधवार की भोर जब वह घर वापस लौट रहा था, किसी अज्ञात बदमाशों द्वारा अज्ञात कारणवश धारदार हथियार से मारपीट कर उसे जख्मी हालत में घर के करीब छोड़ दिया गया और बदमाश फरार हो गए। घर के करीब पहुंचा संजय रास्ते में अपने घर चंद फासले पर गिरकर बेसुध हो गया। जब तक उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ गए। मृतक तीन बच्चों का पिता बताया गया है मौके पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालूसिंह व प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज संजय राय सहित काफी संख्या में फोर्स मौजूद रही। इस बाबत जानकारी पर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला हत्या का है अथवा दुर्घटना। इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…