प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही पवित्र सावन मास में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का रेला निकल पड़ा है।धूप और उमस के बाद भी हाईवे पर कांवरियों की भीड़ दिखने लगी है। सोमवार को बोल बम बम महादेव के जयघोष से शिवालय और हाईवे गूंजता रहा। बाबा के दर्शन करने के लिए शिवभक्त कांवर लेकर निकल पड़े हैं। कांवरियों के लिए सुरक्षित लेन पर शिव भक्तों की लड़ी टूटने का नाम नहीं ले रही है।
इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों पर भी भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरिया श्रद्धालुओं ने भी भगवान गंगाधर का जलाभिषेक किया। इस मौके पर अव्यवस्था का आलम यह रहा कि कुछ मंदिरों में साफ-सफाई की व्यवस्था ध्वस्त रही।कड़ी धूप और उमस से शिवभक्तों को परेशानी रही। सुरक्षा के मद्देनजर सीमा पर कड़ी चौकसी रही।इसी तरह औराई,महराजगंज, बाबूसराय,सारीपुर,गिर्दब-ड़गांवऔर खमरिया के भुुजवा शिवाला,राधा कृष्ण आदि स्थानों पर शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही।धूप और उमस से भक्तों को भारी परेशानी उठानी पड़ी सबसे अधिक कठिनाई सोमवार को व्रत रखने वाले भक्तों को उठानी पड़ी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…