Categories: Crime

बेरासपुर के 3 कमरों का ताला तोड़कर लाखों के जेवर, कपड़े व नगदी चोरी

प्रदीप दुबे विक्की

गोपीगंज, भदोही। थाना क्षेत्र के बेरासपुर गांव में बीते बुधवार की रात चोरों ने छत के रास्ते से घर में उतर कर तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों के जेवर, कपड़े व नगदी उठा ले गए ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरासपुर निवासी श्रीकांत तिवारी, हीरावती देवी , मुकेश तिवारी नामक तीनों के कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने बक्श में रखें जेवर ,कपड़े व नगदी आदि उठा ले गए। चोरों ने घर में रखे बाक्स को बाहर निकालकर ताला तोड़कर सारा सामान उठा ले गए। छत पर सो रही श्रीकांत तिवारी की पत्नी मीना तिवारी के कमरे को बाहर से चोरों ने बंद कर दिया था। जबकि घर के अंदर कमरे में सो रहे बीना तिवारी के दोनों लड़कों को चोरी की तनिक भी भनक नहीं लग सकी। चोरों ने बिजली के तार को भी काट दिया था। इस चोरी में खास बात यह रही कि जिस घर में जेवर, कपड़े नगदी आदि रखे थे, उसी कमरे का ताला चोरों द्वारा तोड़ा गया। जबकि जिस कमरे में अनाज आदि रखा गया था , उसे नहीं तोड़ा गया। मालूम हो कि श्रीकांत तिवारी के यहां जून में बेटी की शादी थी। उनकी पत्नी बिना तिवारी शिक्षामित्र हैं। मुकेश तिवारी अपने पंपिंग सेट पर सो रहे थे। गुरुवार को सुबह जब ग्रामीणों ने बाहर पड़े टूटे और खुले बॉक्स को देखा तो चोरी की यह घटना पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। बताते चले कि इसी प्रकार 15 सितंबर 2018 ईस्वी को बेरासपुर के ही निवासी महेंद्र पांडे के यहां भी ताला तोड़कर चोरों ने चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts