Categories: Crime

ट्रोनिका सिटी पुलिस ने विभिन्न मामलों में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। जनपद की ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से असलाह ,चोरी की मोटरसाइकिल ,चोरी के मोबाइल आदि बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे विजय बिहार चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा व उनकी टीम ने सभापुर रोड इनाम बिहार से अभियुक्त प्रदीप उर्फ बाली पुत्र फकीर चन्द निवासी इनाम बिहार थाना ट्रोनिका सिटी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल ,थाना हाजा पर मुकदमे से सम्बंधित दो मोबाइल फोन ,एक अदद तमंचा 315 बोर ,दो कारतूस 315 बोर बरामद किया। एसएचओ ने बताया कि अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का चोर/लुटेरा है। जो पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।जिसे जेल भेज दिया है।

वही दूसरी और रामपार्क चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने टीम के साथ सोमवार को कासिम बिहार पुस्ता ढलान बाला जी मन्दिर के पास से अभियुक्त गोविंदा पुत्र मिठाईलाल को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर ,एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts