तारिक खान
प्रयागराज..चौफटका में हुए तिहरे हत्याकांड के नामजद आरोपियों की धरपकड़ को क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई थी लेकिन, घर मे ही तीन महिलाओं के साथ 8 लोगो को गिरफ्तार कर ली थी। पुलिस को फरार आरोपी बलवंत की तलाश थी। उसकी तलाश में पुलिस इधर उधर भटकती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आरोपी बलवंत घर के ही पास सूखे कुएं में हथियारों के साथ छुप कर बैठा था।
पुलिस उसको हर जगह ढूंढ़ने में लगी थी। उधर वारदात की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना स्थल पर आज भी पुलिस फोर्स तैनात रही। धूमनगंज के चौफटका में 18 जुलाई को रास्ते को लेकर हुए विवाद में लालू यादव, अजीत व करन पासी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बलवंत सिंह व उसकी पत्नी कुसुमलता, उसके बेटे अजीत सिंह, चंदन सिंह, सोनल सिंह, सूरज सिंह, संजू सिंह, मंजरी उर्फ मंजू पत्नी चंदन, रचना पत्नी सूरज मनीष शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में नामजद 10 आरोपियों में आठ पकड़े जा चुके है।
सभी नामजद आरोपी में से सात को घर में से ही गिरफ्तार कर लिया था। 12 घण्टे बीत जाने के बाद पुलिस को बलवंत, सूरज, सोनू और ट्रिपल हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का पता नही लग रहा था। आरोपियों के घर के पास एक सूखा कुआँ है लोगो को उसमे कुछ हरकतें सुनाई दी, लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कुएं में कोई छिप कर बैठा है। पुलिस जब कुएं में देखा तो बलवंत हथियारों के साथ कुँए में छुपा बैठा हुआ है। पुलिस बलवंत और कत्ल में इस्तेमाल किया गया हथियार कुँए से बरामद किया। जबकि सोनू और सूरज अभी तक फरार हैं। सूरज की रिश्तेदारी कौशांबी के मंझनपुर गांव में भी है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम वहां पहुंची लेकिन, उसके पहुंचने से पहले ही सूरज वहां से भाग निकला।
पुलिस के मुताबिक दूसरे आरोपी सोनू की लोकेशन मुंबई में मिली है लेकिन उसके लिए अभी तक पुलिस टीम रवाना नहीं हुई है। उधर, ट्रिपल हत्याकांड के बाद से इलाके में अभी भी खौफ का माहौल है। स्थिति को सामान्य करने के लिए वहां पुलिस बल को तैनात रखा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…