तारिक ज़की
बेंगलोर. एक दंपत्ति के घर में चोरी करना चोरो को काफी भारी पड़ा जब बुजुर्ग दंपत्ति ने ने चोरों को डटकर सामना किया और पीट-पीटकर उन्हें बाहर निकाल दिया। घटना पिछले रविवार रात 9 बजे की बताई जा रही है जब चोर घर में घुसे और जमकर बुजुर्ग शख्स को पीटने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग दंपत्ति चोरों से मुकाबला कर रहा है और उनको घर से भगा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग बुजुर्ग दंपत्ति की खूब तारीफ कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार तिरुनेलवेली में 70 वर्षीय शानमकावेल अपने फार्महाउस के बरामदे में बैठे थे। वहीं पीछे से दो शख्स मुंह में कपड़ा बांधकर आए और कपड़े से उनका गला दबा दिया। उनके हाथ में हसिया था। बुजुर्ग शख्स जान बचाने के लिए चिल्लाने लगा और खुद को कैद से बाहर निकालने की कोशिश करता रहा। कुछ ही सेकंड बाद उनकी पत्नी बाहर आ गईं। इसके बाद 65 वर्षीय सेंतथामराई ने चप्पल उठाई और चोरों को पीटने लगी। जिसके बाद उन्होंने कुर्सियां उठाकर फैंकी।
इस दौरान पति ने भी लातें चलाना शुरू कर दिया और खुद को कैद से छुड़ा लिया। चोरों ने हासिए से महिला पर वार किए, लेकिन महिला ने हार नहीं मानी और चोरों को पीटती रही। पुलिस ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ में चोट आई है। चोर उनके गले से 33 ग्राम की गोल्ड चेन चुराने में कामयाब रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…