अनिल कुमार
रांची: रामगढ़ जिले के गंडके में बच्चा चोर की अफवाह में मॉब लिंचिंग की वारदात हुई। भीड़ के हमले से घायल व्यक्ति की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों का कहना है कि सुबह से ही उसको संदिग्ध स्थिति में देखा जा रहा था। जब उसने एक बच्चे को पकड़ा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों का कहना है कि सुबह से ही उसको संदिग्ध स्थिति में देखा जा रहा था। जब उसने एक बच्चे को पकड़ा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ा। पकड़ने के बाद ग्रामीणों की पिटाई से उसकी मौत नहीं हुई बल्कि राह चलते लोगों की पिटाई से उसकी मौत हुई है।
रामगढ़ थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक अनजान व्यक्ति को पीट रहे हैं। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…