उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम ककरासो में सुनील पुत्र नन्दू के भांजे कार्तिक (5) का जन्म दिन काला दिन सावित हुआ। इस मौके पर खुशी के जश्न में छोड़े जा रहे पटाखा के कुछ विस्फोटक पड़ोस के पट्टीदार धुरेन्धर के होंठ पर जा लगा। इसके बाद यह विवाद कहासुनी के बाद लाठी-डण्डे के साथ चाकूबाजी की घटना का रूप ले लिया. जिसमे सुभाष (60) व रामाश्रय (50) की जहां मौत हो गयी. वही रविना (20), संध्या (18), संजय (45) व गौतम (25) गम्भीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की सूचना पाकर उभांव थाने के कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने 2 महिला सहित 7 लोगो के विरुद्ध हत्या व बलवा का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था. आज मुखबीर की सूचना पर सदल बल छापा मार कर प्रातः करीब 9 बजे नरला ग्राम के पास से 2 महिला सहित 6 नामित अभियुक्तों को गिरफ्तार करके न्यायालय रवाना कर दिया।
बलिया सदर अस्पताल पहुंचने से पूर्व रास्ते मे ही रामाश्रय ने भी दम तोड़ दिया। शेष अन्य चारो चोटिलों को उपचारार्थ वाराणसी ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर किये जाने की सूचना है। एसपी के निर्देश पर विवादित स्थल के पास पुलिस की कड़ी सुरक्षा लगा दी गयी है। घटना के बाद नगरा, भीमपुरा, गड़वार व सुखपुरा थाने की पुलिस भी बुलाई गई थी। पुलिस द्वारा पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर नामज़द अभियुक्तों की गिरफ़्तारी में आज ग्राम बहुता चक उपाध्याय की सुनीता पुत्री राजमंगल, राजमंगल पुत्र शिवचन्द, विनय व अजीत पुत्रगण राजमंगल के अलावा ग्राम ककरासो के कविता पुत्री धुरेन्धर व धुरेन्धर पुत्र हरदेव शामिल हैं। पुलिस को घटना में प्रयुक्त दो अदद चाकू विनय व अजीत के कब्जे से बरामद किया गया है। एक अभियुक्त अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…