उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड बलिया प्रसिद्ध महावीरी झंडा का विशाल जुलूस मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे से पारंपारिक तरीके से धूमधाम से निकाला गया। जिसमे महावीरी झंडा जुलूस की दोनों समितियों ने संचालित किया। पहली समिति श्री मानस मंदिर महावीरी झंडा एवं दुर्गा पूजा समिति तो दूसरी यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा एवं दुर्गा पूजा समिति है। इन दोनों समितियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से पारंपरिक तरीके से महावीरी झंडा का विशाल जुलूस निकाला गया।
महावीरी झंडा के विशाल जुलूस को को देखने के लिए बहुत ही दूर दराज से महिला बच्चे बुजुर्ग लोग देखने के लिए आते हैं। इसको देखते हुए प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया था। तो वही लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई थी। प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दिखी तो वही एसडीएम मोतीलाल यादव उभाव थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह अपने दल बल के साथ जुलूस में पैदल गस्त करते नजर आए। इस जुलूस में कई थानों की फोर्स भी मौजूद थे। भीमपुरा थाना के प्रभारी राजकुमार सिंह नगरा, थाना रसड़ा, थाना गड़वार, थाना चितबड़ागांव, थाना सिकंदरपुर, थाना फेफना, थाना रेवती, थाना बांसडीह रोड, मनियर थाना, खजूरी थाना, सहतवार थाना, पकड़ी थाना, कोतवाली बलिया, सुखपुरा थाना, बांसडीह थाना, नरही थाना समेत पीएससी की फोर्स भी मौके पर मौजूद थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…