Categories: Crime

एक किलो 200 ग्राम गांजे सहित एक हिरासत में

संजय ठाकुर

बलिया-पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 31/01.08.2019 को उ0नि0 राघव राम यादव थाना हल्दी मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहन की चेकिंग हेतु ग्राम चैन छपरा रोड पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति गंगा उस पार जवही दियर से नाव पर मोटरसाइकिल लादकर व एक पिठ्टू बैग मे अवैध गांजा लेकर चैन छपरा घाट पर उतरकर कहीं जाने वाला है।

इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम कृपालबह्म बाबा कि कुटिया के पास पहुँचे कि एक व्यक्ति मो0सा0 से घाट की तरफ  से समय करीब 04.30 बजे आता दिखायी दिया जिसे रोक कर पिठ्टू बैग के बारे में पूछा गया तो घबराकर बताया कि इसमें गांजा है। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम उमाशंकर चौबे पुत्र सुरेन्द्र नाथ चौबे ग्राम जवही दियर थाना हल्दी बलिया बताया। नियमानुसार क्षेत्राधिकारी बैरिया की मौजूदगी में मौके पर जामातलाशी ली गयी तो बैग से 01 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

इस सम्बन्ध में थाना हल्दी पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts