अरविन्द यादव
(बलिया) संवरा। प्राकृतिक आपदा बाढ तो जनता दस बीस दिनों से झेल रही है। जिसके प्रबंधन के लिए सरकारी तंत्र लगा हुआ है। जो कुछ दिनों समाप्त भी हो जायेगी। मात्र रह जायेगी एक टीस, परन्तु एक आपदा ऐसी भी है जो रेलवे अधिकारियों द्वारा मानवोत्पन्न आपदा है, जिसे यहां की जनता जून से ही आज तक भुगत रही है और न जाने कब तक झेलने के लिए मजबूर रहेगी।
हम बात कर रहे है संवरा हाल्ट स्टेशन की जिसके पश्चिमी छोर पर बलिया रसडा लखनऊ राजधानी रोड के संवरा गोपालपुर चिन्तामणिपुर को जा रही, क्षेत्र की सबसे व्यस्ततम सडक पर स्थित रेलवे के बने सैकड़ो वर्ष पुराने ढाले को बन्द कर रेलवे द्वारा बनाई जा रही आधा अधूरी अण्डर ग्राऊंड पुलिया या यो कहे अण्डर पास पुलिया है। जो आनन फानन मे आधा अधूरी ही आम जनता के लिए आवागमन के लिए ऐन बरसात के पहले चालू कर दिया गया था। जिसका नजारा इस वीडियो में देखा जा सकता है। जिसमे हमेशा तीन फिट पानी लगा रहता है। वर्तमान समय में बीसो दिन से छः सात फिट हो गया है। यह प्राकृतिक आपदा बाढ का कोई दृष्य नही है, बल्कि रेलवे द्वारा बनायी गयी अण्डर ग्राऊंड पुलिया जो रेलवे अधिकारियों के लापरवाही स्वरुप पैदा हुई है। जिसका खामियाजा आम जनता झेलने के लिए मजबूर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…