प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। आगामी 26 सितंबर गुरुवार से देशभर में ज्यादातर सरकारी बैंक लगातार एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगे। इस एक सप्ताह में 26 व 27 सितंबर को हड़ताल रहेगी । हालांकि इस बीच माह अक्टूबर पहली तारीख को बैंक अवश्य खुलेगा लेकिन कर्मचारियों की संख्या न के बराबर रहने की संभावना है।
बताते चलें कि सितंबर माह के आखिर में 2 दिनों 26 व 27 सितंबर को ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन हड़ताल करने जा रही है। तथा 28 को माह के चौथा शनिवार के चलते छुट्टी रहेगी । 29 को रविवार के चलते बैंक बंद रहेगा तथा 30 सितंबर को हाफ इयरली छुट्टी रहेगी। इस बीच पहली अक्टूबर को बैंक खुलेगा , लेकिन बैंक कर्मियों की कमी के चलते कामकाज प्रभावित रहेगा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष में बैंक पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…