अरविन्द यादव/उमेश गुप्ता
बलिया, दिनांक 19/09/2019 को थाना- भीमपुरा जनपद- बलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-गजियापुर निवासी बेचू पटेल उम्र- 45 वर्ष की अज्ञात अभियुक्तो द्वारा हत्या कर दी गई थी। हत्या के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा प्रभारी निरीक्षक भीमपरा व स्वाट टीम के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया था ।
पूछ-ताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम दोनो एक दुसरे से प्यार करते है जिसमे मृतक बेचू पटेल द्वारा हम दोनो को बार-बार जान से मारने की घमकी दिया जा रहा था जिससे तंग आकर हम दोनो के द्वारा योजना बनाकर बेचू पटेल की हत्या कर दिये। अभियुक्ता प्रीती के निशानदेही पर सम्बन्धित आला कत्ल मृतक की 01 अदद मोबाइल व अभियुक्ता की 01 अदद मोबाईल व अभियुक्ता प्रीती के कत्ल करते समय पहने हुये कपडे जिस पर खून के धब्बे है तथा अभियुक्त रामानन्द राजभर के निशानदेही पर एक मोबाइल बरामद किया गया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना भीमपुरा, उ0 नि0 प्रताप नारायण यादव, राजकुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम, अश्वनी कुमार पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सेल, संजय सरोज, हे0का0 श्याम सुन्दर सिंह यादव, सुरेन्द्र यादव, म0हे0का0 चिंता देवी, म0का0 रंजना देवी, आदि सम्मिलित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…