Categories: Crime

औराई शौचालय में संदिग्‍ध परिस्थितियों में छात्रा आग से झुलसी, मचा हड़कंप

प्रदीप दुबे विक्की

औराई भदोही। औराई के जेंट जांस स्कूल में सुबह सात बजे कक्षा तीन की एक आठ वर्षीय छात्रा ने संदिग्‍ध परिस्थितियों में टायलेट में पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा लिया। विद्यालय की ओर से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार छात्रा ने स्‍कूल में आने के बाद शौचालय में जाकर खुद को अाग लगा लिया और वह इससे गंभीर रूप से झुलस गई।

छात्रा के द्वारा आग लगने की जानकारी होने के बाद बच्‍ची की चीख सुनकर स्‍कूल में कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने की जानकारी होने के बाद छात्रा को तुरंत ही प्राथमिक चिकित्‍सा देने के बाद गंभीर हालत में उसे वाराणसी में कबीरचौरा स्थित बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस मामले की जानकारी अभिभावकों को भी दे दी गई है। घटना के बाद से ही विद्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts