Categories: UP

सर्प दंस से युवक हुआ बेहोश, हालत में सुधार

प्रदीप दुबे विक्की

गोपीगंज भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर निवासी विकास शुक्ला 27 पुत्र रमेश शुक्ला अपने खेत मे जमी हुई घास को काट रहे थे। इसी बीच घांस के अंदर छिपा सांप निकल कर हाथ मे डंक मार दिया। जिससे वह बेहोश हो गए।

घर के लोगो ने उन्हें उठा कर गोपीगंज में सांप काटने का उपचार कर रहे। ज्ञानपुर रोड एक ब्यक्ति के यहां ले आये, जहां उसका जड़ी द्वारा उपचार किये जाने के बाद युवक को आराम मिलने पर घर ले गए। उपचार कर रहे अबरार अहमद जो टेलरिंग का कार्य करते है ने बताया कि हम निःशुल्क उपचार करते है। किसी भी समय कोई मरीज आता है हम अपने कर्तब्य के प्रति कोताही नही करते। निःशुल्क सेवा करने में हमे सुख और शांति मिलती है।

pnn24.in

Recent Posts