प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज, भदोही। अभियुक्त गण द्वारा किए हुए अवैध भंडारण फुलझड़ी पटाखा कुल 209 गत्ता (कार्टून) किमती दस लाख रुपए बताया गया है। जबकि सोमवार को ही पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने 20 लाख रुपये मूल्य के अवैध पटाखों के बरामदगी की बात कही थी। कई मीडिया संस्थानों और मीडिया कर्मियों का दावा है कि उनके पास ये बयान आज भी उपलब्ध है। बयांन हमारे पास भी उपलब्ध है जिसमे आप देख सकते है कि साफ़ साफ़ कप्तान साहब ने बीस लाख की कीमत बताया है. पुलिस ने अब बयान से कीमत को लेकर युटर्न लिया है और बरामद माल की कीमत दस लाख के लगभग बताया जा रहा है.
बताते चले कि दीपावली पर्व पर किसी अनहोनी विस्फोटक को लेकर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाये गये अभियान के तहत दिनांक 23.09.19 को जनपद में कस्बा गोपीगंज में अवैध पटाखा फुलझरी का भंडारण की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज मय टीम द्वारा पश्चिम मुहाल कस्बा गोपीगंज थाना गोपीगंज भदोही से 209 पेटी अवैध पटाखे (कुल कीमत दस लाख रुपये) के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना गोपीगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 225/19 धारा 9 B विस्फोटक अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त गणों मे दीपू बरनवाल पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी छोटी चौराहा कस्बा गोपीगंज थाना गोपीगंज जनपद भदोही और बृजेश बरनवाल पुत्र अशोक बरनवाल निवासी पश्चिम मोहाल कस्बा गोपीगंज थाना गोपीगंज जनपद भदोही शामिल रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…