प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज, भदोही। आदर्श कोतवाली गोपीगंज के मिर्जापुर मार्ग स्थित माधव रामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की सुबह एक युवक को घायल अवस्था में ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास पड़े देखा। उसकी गंभीर हालत देखकर ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचित कर सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर जिला चिकित्सालय चैेत सिंह रेफर कर दिया है।
दुर्घटना में घायल युवक की पहचान गाजीपुर जनपद निवासी तौकल सरोज के 20 वर्षीय पुत्र रामलखन सरोज के रूप में पहचान हुई । पुलिस के मुताबिक उसके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है । बताया जाता है कि राम लखन सरोज देर रात अथवा भोर में किसी ट्रेन से गिरकर घायल हुआ है ,उसे ज्ञानपुर जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…