गौरव जैन
रामपुर – जिलाधिकारी अध्यक्षता में रिवोल्यूशन इन्टीग्रेटेड डवलपमेन्ट नीली क्राति योजना के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई बैठक में वर्ष 2019-20 के दौरान योजना के अन्तर्गत तालाबों के निर्माण मद में व्यय धनराशि का अनुमोदित किया।
उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत मत्स्य पालकों में प्रचार-प्रसार कराएं तथा शासन की योजना के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी भी प्रदान करें। मत्स्य पालकों को मत्स्य विक्रय के लिए बेहतर बाजार की सबसे अधिक जरूरत होती है तभी वे मत्स्य पालन का अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे इसलिए उनको मछली पालन हेतु प्रोत्साहन के साथ साथ बेहतर बाजार के बारे में भी जानकारी मुहैया कराएं, इसके लिए मत्स्य सहकारी समिति को और अधिक क्रियाशील बनाएं। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पालकों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है, परन्तु इसके लिए सबसे जरूरी है कि पालकों को योजना के बारे में पर्याप्त जानकारी हो।
सरकार द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है इसलिए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों तक विभागीय योजनाओं एवं मत्स्य पालन के तरीकों के बारे में जानकारी पहुंचाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर मनी अरोड़ा, उप निदेशक मत्स्य सुचिता गुप्ता उपस्थित रहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…