ए जावेद
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के पोरईकला गांव निवासी रामवृक्ष चौरसिया का बीते 1 जून को पीट–पीट कर मार दिया गया था तथा साक्ष्य को छुपाने के लिए उसे ट्यूबेल के टँकी में जला दिया गया था। प्रकरण के खुलासे को लेकर उलझी पुलिस को अंततः काफी दिनों बाद सफलता मिली और प्रकरण का सफल खुलासा करते हुवे मृतक के सगे भाई सहित दो को हिरासत में ले लिया है। रामवृक्ष चौरसिया हत्या को अंजाम देने में उसका सगा भाई रामचेत लिप्त था। जिसका कारण आशनाई बताया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त पोरईकला निवासी जैतू राजभर पुत्र सोहन राजभर, रामचेत चौरसिया पुत्र भगवान दास के खिलाफ मु0 स0 112/19 धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज था। जिसमें दोनों को जेल भेज दिया गया अन्य के संभावित ठीकनो पर पुलिस की दबिश जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, हेडकांस्टेबल वीरेंद्र कुमार यादव, प्रेमचन्द्र, रामविलास यादव, कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार यादव व महिला कांस्टेबल शब्या शामिल रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…