करिश्मा अग्रवाल
आईआरजीसी की ख़ातमुल अंबिया एरोस्पेस विभाग के प्रमुख जनरल अमीर अली हाजीज़ादे इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल आईआरजीसी की ख़ातमुल अंबिया एरोस्पेस विभाग के प्रमुख जनरल अमीर अली हाजी ज़ादे ने कहा है कि ईरान ड्रोन विमान के निर्माण में दुनिया के मुख्य 5 देशों में है।
उन्होंने शनिवार को तेहरान में एक प्रदर्शनी में कहाः “आज इस्लामी क्रान्ति के 40 साल बाद, हम विभिन्न क्षेत्रों ख़ास तौर पर ड्रोन में दुनिया के 5 प्रमुख देश में हैं।” जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने कहाः “हमने रडार के क्षेत्र में अच्छी तरक़्क़ी की है जिसकी मिसाल एमक्यू-4 ड्रोन विमान का गिराया जाना है। हम मीज़ाईल के क्षेत्र में इलाक़े के सबसे ज़्यादा ताक़तवर देश हैं।”
उन्होंने “शिकारी चील” नामक प्रदर्शनी में यह बात कही, जहां ईरानी डिफ़ेन्स सिस्टम द्वारा मार गिराए गए अमरीकी ड्रोन के ढांचे रखे गए हैं। ईरान ने जून में अमरीकी ड्रोन को मार गिराया था। यह प्रदर्शनी ईरान पर इराक़ के सद्दाम शासन द्वारा 1980-88 के बीच हुई जंग की याद में मनाए जाने वाले प्रतिरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित हुयी है। पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह रविवार से शुरु हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…