तब्जिल अहमद
कौशाम्बी. सांसद विनोद सोनकर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संचारी रोग नियन्त्रण अभियान कार्यक्रम की जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद, विधायक चायल संजय गुप्ता, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रसेन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीएन चर्तुवेदी, सहित काफी संख्या में लोग रैली के साथ चलते हुए लोगों को संचारी रोगों से बचने के उपायों एंव साफ सफाई के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
इसी तरह से सभी अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायतों के द्वारा भी टाउन एरिया में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रोग के बचाव से सम्बन्धित उपायों के बारे में जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर 30 सितम्बर तक चलाया जायेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा विद्यालयों में बच्चों के बीच में संचारी रोगों के कारणों एंव उपायों के बारे में अध्यापकों के माध्यम से व्यापक रूप से जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी एंव कर्मचारी गणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…