तारिक खान
कौशांबी : हथियारों का शौक कब मुसीबत बन जाए, किसी को पता नहीं होता। खास तौर पर अवैध असलहों के साथ ली गई सेल्फी आपको जेल भी भिजवा सकती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के कौशांबी में सामने आया है। जहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट कर दी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। तमंचे के साथ सेल्फी पोस्ट करने वाले युवक ने लिखा कि हम तो पहले से बिगड़े है, हमारा कोई क्या बिगाड़ लेगा।
सेल्फी रात के वक्त किसी सूनसान जगह पर ली गई है। इस फोटो में युवकों के हाथ में अवैध तमंचा दिख रहा है। युवकों ने महज हवाबाजी में तमंचे के साथ फोटो खिंचाई थी। इसके बाद उनमें से एक युवक ने इस फोटो को फेसबुक पर पोस्ट कर दी। अवैध हथियार लेकर फेसबुक पर डाली गई ये फोटो जल्द ही वायरल होने लगी। पुलिस को जब इस फोटो के बारे में पता चला तो क्राइम ब्रांच टीम जांच में जुट गई। उधर, इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…