Categories: Crime

बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पेंटर को पीटा, पुलिस ने बचाई युवक की जान

तब्जील हुसैन

कौशाम्बी के -कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी क़स्बे में गौशाला मोहल्ले के ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर एक पेंटर को पीट डाला। जानकारी के अनुसार राम जी मिश्रा हरदोई जनपद का निवासी है। पेशे से मकान पेंटिंग का काम करता है। गुरुवार को वह राजापुर से बस में बैठकर भरवारी आया। फिर किसी काम से वह गौशाला मोहल्ला पहुंच गया। तभी वहाँ मौजूद ग्रामीणों की भीड़ ने बच्चा चोर ,बच्चा चोर कह कर उक्त युवक को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से युवक की जान बचाई।

चौकी प्रभारी भरवारी मनोज  कुमार राय ने बताया कि ये युवक बच्चा चोर नही है। सिर्फ़ भीड़ का शिकार हुआ है। ये पेंटर है परिजनों से बात कर युवक के घर सूचना भेज दी है। वहीं भीड़ से पुलिस ने बच्चा चोरी के अफवाह फ़ैलाने वाले दो आरोपियों को पूंछतांछ के लिए पकड़ा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts