फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ शहर में चोरों और बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नजर नहीं आ रहा है। राह चलते-चलते लोगों को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। भरी दोपहरी में भी लोग सन्नाटे रास्तों पर जाने से कतराने लगे हैं। इसी तरह मंगलवार को एक अध्यापक को भी लूटने का प्रयास किया गया, पर बदमाश कामयाब नहीं हो सके तो उसे घायल कर दिया। शहर की जहानपुर रोड निवासी अमित पांडेय पुत्र रामचन्द्र पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह उमा देवी चिल्ड्रेंस अकादमी मुन्नूगंज में अध्यापक हैं।
रात क्या दिन में भी पुलिस की सुस्तीशिक्षक अमित पांडे ने बताया कि उसके पास काफी कैश था, जिसकी भनक उन बदमाशों को लग चुकी थी। बदमाशों ने इरादा बनाकर उस पर हमला कर दिया और लूट की कोशिश की। इस वारदात से गोला पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। रात तो क्या अब बदमाश दिनदहाड़े वारदात अंजाम दे रहे हैं। इसी हफ्ते गोला के सीओ आफिस के पास बदमाश दिन दहाड़े जेवर लूट ले गए थे। पुलिस की गश्त पस्त होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…