फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी ÷ बेहजम में कोचिंग पढने गये चार किशोर लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिजनों की सूचना देने पर पुलिस ने मामले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार बेहजम इलाके के गांव अमघट से किशोर कोचिंग पढ़ने गए थे। ये लौटकर नहीं आए। इनमें से तीन एक ही परिवार के हैं।
अमघट निवासी प्रशांत वाजपेयी (14) पुत्र दयाशंकर कक्षा नौ का छात्र है, इशांत वाजपेयी (14) पुत्र सुनील भी कक्षा नौ का छात्र है। इसी परिवार के प्रांसू वाजपेयी (16) पुत्र बलिराम भी दसवीं का छात्र है। इनके अलावा गांव का ही राजकुमार (12) भी आठवीं का छात्र है। ये चारों एक साथ कोचिंग के लिए निकले थे। तभी से लापता हैं। उधर थाना सम्पूर्णागर के बाजपुर निवासी जीत सिंह पुत्र साहब सिंह अपनी बाइक से पलिया आ रहे थे।
जब जीत सिंह पलिया पहुंचा तो उसकी बेटी व नाती बताए स्थान पर नहीं मिले। काफी तलाश के बाद भी जब जीत सिंह को दोनों की जानकारी नहीं हो सकी तो वह कोतवाली में पहुंचा और पूरी प्रकरण से प्रभारी कोतवाल राजेश सिंह को अवगत कराते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला व बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…