फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ बुधवार की दोपहर बाद किसानों को एनआईसी, खाद बीज की दुकानों, कृषि विभाग के बीच वितरण केंद्रों पर बुलाकर वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि धान, गन्ना सहित अन्य फसलों में कौन से रोग लग सकते हैं। इन रोगों से फसलों को कैसे बचाया जा सकता है। कम लागत में कैसे अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। खेती के साथ ही अन्य कौन से व्यवसाय कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। किसानों को जैविक खेती के लिए भी प्रेरित किया गया। दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान जिले के किसानों ने खेती को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। सरकार ने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों को सीधे जोड़ने के लिए यह आयोजन किया। एनआईसी में डीडी कृषि, जिला कृषि अधिकारी सहित जिला कृषि रक्षा अधिकारी मौजूद रहे। जिले के सभी खाद वितरण केंद्र, इफको, कृभको केंद्र के अलावा तमाम जगहों पर लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। जहां लैपटॉप की व्यवस्था नहीं थी वहां मोबाइल के माध्यम से यह प्रसारण किसानों को दिखाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…