Categories: Crime

पंद्रह किलो चरस व अत्यधिक नशीली हशीश के साथ एक गिरफ्तार

शिशिर शुक्ला

पलिया कला खीरी/ भारत नेपाल सीमा के पलिया तहसील अंतर्गत ग्राम रानी नगर में एसएसबी की खुफिया सूचना के आधार पर एक बड़े नशीले पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जो लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था उसके पास 15 किलो चरस व हशीश आयल की भी बरामदगी हुई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ 30 लाख बताई गई है.

39 वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह के निर्देश पर प्रभारी कमांडेंट संजय यादव ने रात में ही पूरी तैयारी के साथ इसे धर दबोचा. अभियुक्त एवं पकड़े गए नशीले पदार्थ को संपूर्णानगर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए अभियुक्त का नाम बलवीर सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी मिर्चिया थाना संपूर्णानगर बताया गया है। इस कार्यवाही में मुख्य रूप से जितेंद्र यादव , इंस्पेक्टर जसवीर, संदीप सहित कई जवानों ने मुख्य भूमिका निभाई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts