प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। कोतवाली ज्ञानपुर से गोपीगंज कोतवाली परिसर में कई-कई लाख रुपए मूल्य की गाड़ियां सड़कर बेकार होने की कगार पर हैं । विभागीय उदासीनता की वजह से दोपहिया से लगायत चार पहिया वाहनों में अब जंग लगने लगे हैं। कई दर्जन दो पहिया व चार पहिया वाहनों के टायर तो बेकार हो ही चुके हैं । अब उनके पुरजे भी बेकार होने की कगार पर हैं । लेकिन विभागीय उदासीनता से सड़कर बेकार होने की कगार पर हैं।
बता दें कि कई सालों से कोतवाली गोपीगंज और ज्ञांनपुर में खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी नहीं कराई गई है । लावारिस वाहनों में हीरो होंडा, बजाज और टीवीएस जैसी कंपनियों की तमाम आधुनिक मोटरसाइकिल भी शामिल हैं । जो अपनी रिहाई का रास्ता देखते हुए अब बेकार होने की कगार पर हैं । इसके अलावा कई गाड़ियां चार पहिया वाहन से लेकर ट्रक भी अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहे हैं । लोगों का कहना है कि अगर इन लावारिस वाहनों की समय से नीलामी हो जाती तो विभाग को उनसे अच्छे राजस्व की प्राप्ति हो जाती। विभाग जब तक वाहनों की नीलामी करवाता है , तब तक सभी वाहन बेकार हो जाते हैं । और उन्हें कबाड़ के भाव से बेचना पड़ता है। अब देखना है कि नवागत पुलिस कप्तान इस दिशा में कब कदम आगे बढ़ाते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…