फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। सालों से अतिक्रमण कर बैठे चन्दन चौकी के व्यापारी जंगल की जमीन से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं जबकि पिछले कई सालों से उन्हें नोटिस जारी की गई है। व्यापारियों का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिसकी कोई सूचना हमें नहीं दी गई है। जंगल विभाग हम पर दबाव बना रहा है और आए दिन एक नया विवाद पैदा कर भय पैदा करना चाहता है।
आपको बता दें कि पिछले कई सालों से वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर बैठे चंदन चौकी के व्यापारी हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। जबकि दुधवा नेशनल पार्क के डायरेक्टर संजय पाठक ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से फोर्स की भी मांग की है। लेकिन मामले में नेता नगरी होने के चलते विवाद निपट नहीं रहा है। जानकारों की माने यदि चंदन चौकी के व्यापारी व वन विभाग के बीच विवाद लंबा खींचता है, तो इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। मामले में वन विभाग का कहना है कि 3 एकड़ 7 डिसमिल जमीन पर चंदन चौकी व्यापारियों का ने कब्जा कर रखा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…