सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में महिलाओं से संबंधित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने, अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निर्देश दिए। पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने महिला और बाल अपराधों पर पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर सख्ती से अमल करने की हिदायत दी।
इनके अतिरिक्त छोटी से छोटी घटनाओं पर संज्ञान लेने और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के निर्देश दिए। लूट , चोरी व हत्या की घटनाओं का अनावरण करने , थानों में पंजीकृत अपराधों को रोजाना आनलाइन करने , आईजीआरएस व अधिकारियों के कार्यालयों में दिए गए शिकायती प्रार्थनापत्रों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब , जुआ , सट्टा , नशीला पदार्थोें की बिक्री पाए जाने पर संबंधित चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यातायात निदेशालय द्वारा समय समय पर सीट बेल्ट , हैलमेट आदि को लेकर अभियान चलाया जाता है। इसलिए अधिकाधिक ई-चालान किए जाएं और टेक्नोलोजी का प्रयोग किया जाए। गोष्ठी में मुख्य रूप से एसपी सिटी श्लोक कुमार , एसपी ट्रैफिक श्याम नाराय़ण सिंह , एसपी देहात नीरज जादौन , एसपी क्राइम प्रकाश कुमार , समस्या क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…