सरताज खान
गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र के मकनपुर गांव में रविवार शाम को एक दिलदहलाने वाली घटना हुई। जहां पानी से भरी एक बाल्टी में एक साल की बच्ची की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। आनन-फानन में मासूम को हॉस्पिटल ले जाया गया मगर उसे बचाया नहीं जा सका।
साहिबाबाद के मकनपुर में रविवार शाम को एक दिलदहलाने वाला हादसा हुआ। मकनपुर में रविवार शाम खेलते समय करीब एक साल की बच्ची की एसी (एयरकंडिशनर) से गिरने वाले पानी से भरी टब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने घटना की पुलिस में शिकायत नहीं की है।
मकनपुर में किशन त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। घर में एसी से निकलने वाले पानी को भरने के लिए उन्होंने एक बॉल्टी रखी थी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे एसी से गिरने वाले पानी से टब भर गई।जिसमे एक साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते गिर गई। काफी देर बाद परिजनों ने देखा, तो वह सिर के बल टब में डूबी थी। उसके दोनों पैर ऊपर की ओर थे। परिजन आनन – फानन उसे उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई तथा किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…