Categories: Crime

अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

संजय ठाकुर

मऊ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा दिनांक 04.09.19 को देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बड़की बारी से संतनु कुमार पुत्र सुरजन निवासी चकउत थाना दोहरीघाट मऊ के कब्जे से 54 पाउच (180 एमएल) अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 281/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts