बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) कहतें हैं अति सर्वत्र वर्ज्यते। यह उक्ति विगत तीन दिनों से जारी बरसात के संदर्भ में पूरी तरह सही बैठती है। क्षेत्र में कई दिनों से दिन-रात हो रही बरसात ने शुरु में जहाँ किसानों के साथ-साथ आमजन को लाभ पहुंचाया तो अब वही परेशानी का सबब भी बनने लगी है।
कहीं धान की खड़ी फसल गिर पड़ी है, कहीं पुराने मकान जमींदोज हो रहे हैं,गाँवों की गलियां कीचड़ से भरी पड़ी है तो मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। यही नहीं लगातार हो रही बरसात से तमाम संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है ।ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की सबसे बड़ी समस्या अपने पशुओं की देखरेख को लेकर हो गई है, लगातार हो रही बरसात के कारण पशुओं के चारे इत्यादि की व्यवस्था करने में पशुपालक अपने को असहाय पा रहे हैं ।तो दूसरी तरफ लोगों का जरूरी काम से भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
ऐसे में शुरू के दिनों में इस बरसात ने आमजन के दिलो-दिमाग में जो फायदे की उम्मीद जगाई थी अब परेशानियों का सबब बनने लगी है। शनिवार व रविवार को मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बरसात की सूचना के कारण लोगों को इससे राहत मिलने की संभावना भी नहीं दिख रही है। इस कारण लोग अभी और परेशानियों के बढ़ने की आशंका से ग्रस्त हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…