तरुण गौर
अम्बाला। बहुचर्चित रहे मोहित हत्याकांड को शायद अम्बाला अभी तक भूल नही पाया होगा। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी अरुण ने ज़मानत पर आते ही एक और कारनामा अंजाम दिया है और उसने नशे में धुत होकर बुजुर्ग राममूर्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना का कारण केवल यह था कि मृतक बुजुर्ग ने आरोपित अरुण को दुकान के सामने झगड़ने से मना किया था।
इसी बीच स्थानीय नागरिक अरुण कुमार को पकड़कर पुलिस चौकी ले गए। पुलिस ने मृतक राममूर्ति के बेटे के बयान पर अरुण, उसकी मां रानी व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है। मृतक राममूर्ति शहर के पालम विहार का रहने वाला बताया जाता है।
घटना के सम्बन्ध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरुण के द्वारा बुजुर्ग की छाती पर प्रहार किए गए है, जबकि महिला ने भी राममूर्ति को बालों से पकड़कर घसीटा और थप्पड़ मारे। उनके साथ एक अन्य ने भी राममूर्ति के साथ मारपीट की। इसी दौरान थोड़ी दूर पर मेडिकल शॉप चलाने वाला राममूर्ति का बेटा भी मौके पर आ गया। उसने अपने पिता को गंभीर हालत में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…