हर्मेश भाटिया
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री है अन्यथा उनको जानकारी कुछ भी नही है। ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए।
मुख्यमंत्री के इसी बयान पर ओवैसी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें किसी भी चीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह सिर्फ उनका सौभाग्य है कि वह देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री है। यह हमें इतिहास बताता है, अगर मुख्यमंत्री ने इतिहास पढ़ा हो तो कि मुगलों के समय में भारतीय अर्थव्यवस्था कितनी तेजी से बढ़ी। जहांगीर के शासनकाल में तो विश्व की जीडीपी में भारत का योगदान 25 प्रतिशत था। इसके बाद ओवैसी ने एक अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्री का हवाला देते हुए कहा कि यह औरंगजेब तक जारी रहा। औरंगजेब के शासनकाल में भारत ने चीन की अर्थव्यवस्था को भी पछाड़ दिया था।
ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मुसलमानों के लिए कुछ भी बेहतर करने से नफरत है, लेकिन इससे इतिहास को नहीं बदला जा सकता। हालांकि इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि वह स्वीकार करते हैं कि ब्रिटिश शासन के दौरान अर्थव्यवस्था पूरी तरह से तबाह’ हो गई थी, लेकिन उन्होंने दावा किया कि यह मुगल शासन में इसके उलट थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…