फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ तेज हवाओं के हुई बारिश ने गन्ना किसानों की मुसीबतें बढ़ा दीं हैं। खेत पर तैयार खड़ी गन्ने की तेज हवाओं के चलते पलट गई। सीतापुर लखीमपुर में अनुमति करीब दस हजार एकड़ गन्ने की फसल बारिश से प्रभावित हुई है।
मंगलवार देर रात आई तेज आंधी के साथ पानी से फसले बर्बाद हो गई, जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हो गया। राज्य सरकार से पुरस्कार प्राप्त किसान अचल मिश्रा ने पलिया एसडीएम को ज्ञापन दिया है। मंगलवार रात तेज आंधी से धान, गन्ने की फसल लुढ़क गई, जिससे पैदावार के साथ नुकसान होने की सम्भावनाएं हो गई। तेज -आंधी से किसानों का सैकड़ों एकड़ गन्ना लुढ़क गया, जिसे सुबह से बांधने की कवायद शुरू हो गई लेकिन साथ ही धान की फसलों के नुकसान की भरवाई हो पाना सम्भव नहीं है। तेज आंधी से कई पेड़ भी गिरे जिन्हें सुबह काटकर रास्ता खाली कराया जा सका। किसान अचल गन्ना पैदावार को लेकर यूपी में नम्बर एक किसान का दर्जा पर चुके है।
मंगलवार आई आंधी में उनका सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। अचल ने बताया कि आंधी की वजह से उनका करीब 5 हजार हेक्टेयर गन्ना गिर गया जिसकी क्षति पूर्ति हों पाना सम्भव नही है किसान अचल ने मुआवजा दिलवाने के लिए पलिया एसडीएम को ज्ञापन दिया। तेज आंधी के कारण बिजुआ इलाके मे बिजली गुल हो गयी जो देर शाम तक बहाल न हो सकी। बिजली गुल होने से पड़रिया तुला, गुलरिया, मलूकापुर समेत दर्जनों गांव अंधेरे में रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…