तारिक खान
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली के बीच बचने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस अब एक और कीर्तिमान अपने नाम करने जा रही है। अभी तक प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन में 23 एलएचबी कोच लगते हैं। दो सितंबर से इस गाड़ी में अब कुल 24 एलएचबी कोच लगेंगे। इसी क्रम में नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का टूंडला में स्टापेज समाप्त कर दिया गया है।
इलाहाबाद मंडल की सबसे बेहतरीन गाड़ी है प्रयागराज एक्सप्रेस
प्रयागराज एक्सप्रेस इलाहाबाद मंडल की सबसे बेहतरीन गाड़ी है। ट्रेन बहुत कम ही लेट होती है। यात्रियों को ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। अभी तक ट्रेन में 23 एलएचबी कोच लगते रहे हैं। अब 24 कोच लगाए जाएंगे। प्रयागराज एक्सप्रेस भारतीय रेल की पहली ऐसी ट्रेन होगी, जिसमें 24 कोच लगेंगे। ट्रेन में दो कोच सामान्य श्रेणी, 11 कोच स्लीपर, चार कोच वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक कोच वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, चार कोच वातानुकूलित तृतीय और दो कोच जनरेटर यान रहेंगे।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित मालवीय का इस संबंध में कहना है कि प्रयागराज एक्सप्रेस में अभी तक 23 कोच लगते थे, लेकिन अब 24 कोच लगेंगे। 24 कोच वाली यह भारतीय रेल की पहली ट्रेन होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…