Categories: Crime

पत्नी की गला घोटकर हत्या, पति गिरफ्तार

आफताब फारुकी

प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा बाजार में शनिवार दोपहर एक महिला की उसके पति ने ही गला घोट कर हत्या कर दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की। हत्या की वजह आसनाई से जुड़ा बताया जा रहा है।

मेजा के सिरसा बाजार में अन्जू केशरी 38 वर्ष पत्नी बबलू केशरी के दो बेटे और दो बेटी है। अन्जू का पति बबलू पूना में प्राइवेट नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में वह अवकाश पर घर आया हुआ है। किसी बात को लेकर हुई कहा सुनी के दौरान शनिवार दोपहर अन्जू केशरी के पति ने गला घोटकर हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी होते ही मृतका के बच्चों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उसकी हत्या की खबर मिलते ही मृतका का भाई मनोज केशरवानी निवासी मिर्जापुर अपने परिवार के साथ मेजा थाने शाम को पहुंचा और मृतका के पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया और शव का पंचनामा करके चीरघर भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts