Categories: UP

डीजे पर रोक के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी. लखीमपुर लाईट एंड साउंड एसोसिएशन ने डीजे पर रोक के खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर जुलूस निकाला। साथ ही पहले के आदेशों के अनुशार शर्तो के आधार पर डीजे चलाने की अनुमति देने की मांग की।

बुधवार को शहर के विलोबी हाल से एसोसिएशन ने शहर भर के मुख्यमार्गो पर जुलूस निकाला। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया। इन लोगों का कहना है कि डीजे बंद हो जानें से इससे जुड़े लोगों और उनके परिवार का जीवन यापन करना कठिन हो जाएगा। साथ ही मांग की पहले के आदेशो के अनुसार रात दस बजे तक और तय वाल्यूम पर बजाने को लेकर डीजे को चालू रखने की मांग की है। इनका यह भी कहना है कि गणेश चतुर्थी, दुर्गापूजा, रामलीला, दीपावली, दशहर और शुभ कार्य होने है। इस पर रोक लगाना उचित नहीं है। इस मौके पर ह्दयमोहन, कृष्ण गोपाल, फैसल खां, संदीप कुमार, ओम प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts