तारिक़ खान
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बच्चा चोर गिरोह की खबरें आने, दर्जनों निर्दोषों के पिटने के बाद प्रयागराज से सनसनीखेज खबर है। यहां रविवार को साबुन बेचने वाली एक गाड़ी से बच्चा चोर पहुंचे और प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को डिग्गी में भरकर भाग निकले। हालांकि, किडनैप हुए छात्र के भाई ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने वाहन चालक को दौडाकर पकड़ लिया। छात्र को डिग्गी से बाहर निकालने के बाद चालक की जमकर पिटाई की गई और पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
प्रयागराज शहर के मेजा इलाके में अमिलिया गांव है। गांव के किनारे प्राथमिक विद्यालय है, जहां इसी स्कूल के पास दो छात्र अवकाश होने के कारण लुकाछिपी खेल रहे थे। इसी बीच एक साबुन बेचने वाली गाड़ी वहां पहुंची और कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही गाड़ी का चालक नीचे उतरा और एक बच्चे को गाड़ी की डिग्गी में भरकर भागने लगा। यह देखकर छात्र का भाई चीखने-चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज लोग उसके पास पहुंचे तो घटना का पता चला।
अपने भाई के किडनैप होने की सूचना ग्रामीणों को बच्चे ने दी तो घेराबंदी शुरू हुई। फोन कर लोगों को गांव के बाहर भाग रहे गाड़ी चालक को पकड़ने के लिए कुछ लोग बाइक से पीछा करने लगे और गांव से बाहर भागने से पहले उसे दबोच लिया गया। बच्चे के छुड़ाने के बाद चालक की जमकर पिटाई की गई और पुलिस को सौंप दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…