मुकेश यादव
मधुबन मऊ: आये दिन बिजली विभाग की लापरवाही से कोई न कोई घटना सुनने में आती रहती है। मगर विभाग है कि खुद की लापरवाही से बाज़ नही आता है। अब तो इन्तहा तब हो जाती है जब विभाग के ज़िम्मेदार पोल से हुवे फाल्ट हेतु शिकायत करने गई जनता को सलाह दे डालते है कि हमारे पास बनाने के लिए आदमी नही है। आप लोग किसी प्राइवेट मिस्त्री को पोल पर चढवा कर बनवा लो। इस बात पर जब मौके पर मौजूद एक सज्जन और पढ़े लिखे इंसान ने उनसे ये कह दिया कि किसी घटना दुर्घटना का ज़िम्मेदार कौन होगा, तो साहब आँखे तरेरने लगे और बोले तो जाओ पड़े रहो अधेरे में मुझे क्या है ? बड़े आये सत्यवादी।
साहब ने अपनी गोल गोल आँखों को खूब तरेरा और तरेर कर कहा, बड़े सत्यवादी बनते हो। अगर सत्यवादी बनते हो तो जाओ जाकर अँधेरे में पड़े रहो। फिर न कहना मैंने रास्ता नहीं निकाला। जाओ जब हमारे पास आदमी आएगा तब लाइट बनेगी। दिखाओ अपनी सत्यवादिता को और पड़े रहो अँधेरे में। बहुत इमानदार बन रहे हो न तो जाओ इमानदारी की रोशनी और पंखे में आज रात काटो, जब कल कोई आएगा तो फिर देखेगे कि लाइट बनवाना है या फिर नही।
साहब इतने जलाल में थे कि सभी गए हुवे उपभोक्ता डर गए कि साहब खौफ से उनको जला कर ख़ाक न कर दे। मामले में उपभोक्ताओ ने आपस में विचार विमर्श किया और निर्णय लिया कि भले रात भर पंखा झल कर काम चलाना पड़े मगर कोई गैरकानूनी काम हम नही करेगे। इसके बाद शिकायत करने गए उपभोक्ता वापस अपने अपने घरो को चले गए। समाचार लिखे जाने तक न तो बिजली आई थी और न ही आने की संभावना प्रतीत हो रही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…