गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 17 सितंबर 2019 को भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के पदाधिकारी तहसील सदर में एकत्रित हुए और बैंकों की जांच कराने, जिला अस्पताल के डॉक्टरों का रवैया सुधारने, बिजली विभाग के घोटालों की जांच करने, जनपद से तबादला हुए अधिकारियों को रिलीव करने आदि मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करने के बाद तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
उन्होंने आगे कहा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कई सारी योजनाएं चला रही हैं। लेकिन लगभग सभी बैंक योजनाओं को सफल नहीं होने दे रहे। उस्मान अली पाशा ने आगे कहा दूसरा पेराई सत्र शुरू होने को है। लेकिन पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान नहीं हो पाया है। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गयी थी कि अगर कोई चीनी मिल 30 अगस्त तक संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं करेगा, तो उसके मिल मालिक को जेल भेजा जाएगा। लेकिन किसी भी चीनी मिल मालिक को जेल नहीं भेजा गया। जिसकी वजह से चीनी मिल मालिकों के हौसले बुलंद है।
उन्होंने ब्याज सहित संपूर्ण गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला महासचिव आदाब खान, इरशाद अली पाशा, नूर मोहम्मद, शैजी अली, शादाब खान, फैजान, रूमा खान, सकीना, विनोद कुमार, इकराम अली, जीशान पाशा, राहुल राजपूत आदि लोग मौजूद रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…