गौरव जैन
रामपुर- दिनांक तीन सितंबर 2019 भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहले से तय कार्यक्रम के तहत तहसील सदर में एकत्रित हुए और भू माफियाओं से जमीन कब्जा मुक्त कराने ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते सही कराने देर से भुगतान करने वाली चीनी मिल मालिकों को जेल भेजने जिला अस्पताल के स्टाफ करवाया
उन्होंने चेतावनी दी अगर जल्दी ही ऐसे भ्रष्ट कर्मियों पर अस्पताल प्रशासन ने कठोर कार्रवाई नहीं की तो भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय का घेराव करेगी उन्होंने आगे कहा पूरे जिले में हजारों हेक्टेयर शत्रु भूमि पर भू माफियाओं ने अवैध कब्जे करके प्रशासन की मिलीभगत से अदालत में बाद दायर कर दिए हैं और प्रशासन मुकदमों की पैरवी नहीं कर रहा जिसकी वजह से इन भू माफियाओं के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते चले जा रहे हैं जब से जिला अधिकारी महोदय ने जनपद में कार्यभार संभाला है
तब से सरकारी भूमियों से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम चलाई है लेकिन शायद उनका इस ओर ध्यान नहीं गया उन्होंने जिलाधिकारी से शत्रु भूमि भी कब्जा मुक्त कराने की अपील की उसके बाद सभी किसान तहसील सभागार पहुंचे और वहां पर तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन करने वालों में शैजी अली, मोहम्मद जाहिद, इरशाद अली पाशा, नूर मोहम्मद, सन्जोर अली पाशा, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद सलमान, राहुल राजपूत, नाजिम, जाफर अली, शाकिर अली खां, मोहम्मद यामीन खां, विनोद कुमार, मखदूम अली, सैयद तलत मियां, फहीम अहमद एडवोकेट आदि लोग मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…