हरमेश भाटिया
रामपुर। रामपुर में पीपली वन में स्थित प्राचीन माता बाला सुंदरी मंदिर मैं पिछले कई वर्षों से पूजा पाठ होती चली आ रही है। यहां हर शनिवार को मेला लगता है। मेले में भंडारा भी किया जाता है। साल में दोनों नवरात्रों पर मेले लगते हैं। जहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और माता रानी के दर्शन करते हैं। मंदिर के पुजारी बाबा ओम भारती का आरोप है कि पिछले कुछ समय से वन विभाग के डीएफओ मंदिर में होने वाले मेले का आयोजन बंद कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि डीएफओ द्वारा लगातार कई दिनों से मुझ पर वन में मेला ना लगाने का दवाब बनाया जा रहा है।
पुजारी ओम भारती ने आरोप लगाते हुवे कहा है कि आए दिन वन विभाग के कर्मचारी मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को धमकाते रहते हैं। जिससे मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु काफी डरे सहमे हुए हैं। जिसको लेकर मंदिर के पुजारी ने जूना अखाड़े को सूचना दी। जहां से जूना अखाड़ा के सचिव मोहन भारती कुछ संतो के साथ माता बाला सुंदरी मंदिर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मेले को सही तरीके से संचालन किया जाए, और मेले को रोका ना जाए, जिलाधिकारी ने तुरंत डीएफओ को निर्देश दिया और तहसीलदार स्वार को इस पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…