Categories: Crime

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने में 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार

गौरव जैन

रामपुर – दिनांक 28-9-2019 को थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत चौकी चौक पर तौकीर पुत्र तकरीम नि0 घेर मर्दान खॉ थाना कोतवाली आदि 26 नफर व 80-90 महिला पुरूष अज्ञात द्वारा एक राय होकर रास्ता अवरूद्ध किया गया एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए, आने जाने वाले वाहनों में तोड-फोड कर, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी और पुलिस पार्टी व जनता पर पथराव किया।

इस संबंध में थाना कोतवाली, रामपुर पर मु0अ0सं0-571/19 धारा 147, 149, 341, 332, 353, 427, 188 भादवि व 7 सी0एल0 एक्ट बनाम तौकीर आदि 26 नफर व 80-90 महिला पुरूष अज्ञात पंजीकृत हुआ था तथा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम क्रमशः अकदस हसन, तौकीर, जियाउल, जैनुल आवेदीन बताया गया है, सभी मौहल्ला घेर मर्दान खॉ थाना कोतवाली रामपुर के निवासी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts